MahasamundSaraipali

पंडित का चोला पहन ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार

आयुष साहू 9926141516

सिंघोड़ा पुलिस ने किया भंडाफोड़, 10.190 किलो गांजा और मोबाइल जब्त

सरायपाली/महासमुंद। महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पंडित का वेश धारण कर ट्रॉली बैग में अवैध गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.190 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 9 हजार रुपये, तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 5 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 8 सितंबर 2026 को सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एनएच-53 स्थित ग्राम रेहटीखोल के पास ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रवण कुमार तिवारी, पिता गुलाब प्रसाद तिवारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी करौदी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) बताया। शुरुआत में आरोपी ट्रॉली बैग के संबंध में पुलिस को गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने बैग में गांजा रखा होना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी उक्त गांजा को डोंगरीपाली, जिला बलांगीर (ओडिशा) क्षेत्र से लेकर कटनी, मध्यप्रदेश में स्वयं बिक्री करने की योजना बना रहा था। हालांकि सिंघोड़ा पुलिस की सतर्कता से उसकी यह योजना सफल नहीं हो सकी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

– 10.190 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत ₹5,09,000

– एक कीपैड मोबाइल, कीमत ₹1,000

जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत ₹5,10,000 है।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। थाना सिंघोड़ा में मामला कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

श्रवण कुमार तिवारी, पिता गुलाब प्रसाद तिवारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी करौदी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश)।

पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के लिए अपनाई जा रही एक नई और शातिर तरकीब का पर्दाफाश हुआ है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button