
मोतियाबिंद से लेकर ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी व बच्चों की आंखों की जांच की मिलेगी सुविधा
बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, बसना में 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से विशेष नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रदेश के प्रमुख नेत्र चिकित्सक एवं कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सक्सेना (MBBS, MS – Cornea Specialist) एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी।
शिविर में कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच एवं चश्मे का नंबर निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला मोतिया/कांचबिंदु), रिफ्रेक्टिव सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात एवं बच्चों की ROP Screening, आंखों का राजीनो, आंखों में संक्रमण के साथ जलन एवं खुजली, चश्मा व कॉन्टैक्ट लेंस, नेत्रदान तथा आंखों में जलने, झुलसने या अम्ल/क्षार गिरने जैसी समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन के लिए 77730 86100, 84618 11000 एवं 77708 68473 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।



