
बसना। बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 13 सितंबर 2026 को विशेष बच्चों के हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
शिविर में जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद (ASD/VSD/PDA), हृदय के वाल्व की समस्या, जन्म से नीलापन वाली हृदय बीमारी, बच्चों में हार्ट फेल्योर, तेज अथवा अनियमित धड़कन, रूमेटिक हृदय रोग तथा जन्म के बाद होने वाली हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों के अनुसार दूध पीते समय जल्दी थक जाना, वजन व लंबाई का सही विकास न होना, बार-बार सांस फूलना, तेज सांस चलना, बार-बार निमोनिया या सीने में संक्रमण, होंठ-जीभ या नाखून नीले पड़ना, खेलते समय जल्दी थक जाना, बेहोशी, तेज अथवा अनियमित धड़कन और डॉक्टर द्वारा हृदय में मर्मर बताए जाने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शिविर में 2D Echo, ECG, Pulse Oximetry (ऑक्सीजन स्तर जांच), रक्तचाप एवं आवश्यकतानुसार अन्य शारीरिक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह के संदिग्ध लक्षण होने पर समय पर जांच कराने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 13 सितंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100



