बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम की नई पहल, अब नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा
आयुष साहू 9926141516

बसना/महासमुंद। क्षेत्रवासियों के लिए राहतभरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ सरकार से मान्यता प्राप्त योजना के तहत नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को रहने, भोजन, दवाइयां, लेंस और सर्जरी की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। पंजीयन के लिए 91312-76828 एवं 77730-86100 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मरीज अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र लेकर आएं। अस्पताल का पता बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) बताया गया है।
जरूरतमंद मरीजों के लिए यह पहल आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या के उपचार में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।


