Basna

बसना में 24 सितंबर को लगेगा मानसिक एवं यौन रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर

आयुष साहू 9926141516

बसना। अग्नवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 24 सितंबर 2026, गुरुवार को मानसिक एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में मस्तिष्क एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डिप्रेशन, ओसीडी, आत्महत्या संबंधी विचार, सिजोफ्रेनिया, हिस्टीरिया, मिर्गी, सिरदर्द, नींद की समस्या, चिंता, तनाव, घबराहट, डर, चिड़चिड़ापन तथा व्यवहार संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा।

इसके अलावा शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलियां, सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू आदि नशे से संबंधित समस्याओं के लिए भी उपचार एवं मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा। बच्चों में मानसिक एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं, पढ़ाई में ध्यान न लगने जैसी परेशानियों के लिए भी विशेषज्ञ से सलाह ली जा सकेगी।

शिविर के दौरान फैमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसिलिंग तथा एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति अथवा संबंधित समस्या से परेशान लोगों से शिविर में विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की है। अस्पताल बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button