Basna

बसना में 26 सितंबर को लगेगी किडनी रोग ओपीडी, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

आयुष साहू 9926141516

बसना। क्षेत्र के लोगों के लिए किडनी रोग से संबंधित उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा अब बसना में उपलब्ध होने जा रही है। आर्टेमिस शांति अस्पताल, रायपुर के सहयोग से शनिवार, 26 सितंबर 2026 को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोग ओपीडी का आयोजन किया जाएगा।

ओपीडी में डॉ. करण सराफ, सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी, आर्टेमिस शांति अस्पताल रायपुर, मरीजों की जांच कर किडनी संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ओपीडी में चेहरे या पूरे शरीर में सूजन, पेशाब में जलन या खून आना, यूरिया एवं क्रिएटिनिन बढ़ना, महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान सूजन, पेशाब कम आना या प्रोटीन आना, यूरिन इंफेक्शन, किडनी स्टोन, शुगर एवं बीपी से प्रभावित किडनी, डायलिसिस तथा किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह ली जा सकेगी।

आयोजकों के अनुसार, किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या से परेशान मरीज इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तिथि: शनिवार, 26 सितंबर 2026

अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 9617242876, 7773086100 और 6266944126 नंबर जारी किए गए हैं।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button