
सरायपाली। स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य डॉ. संध्या भोई के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम यू.के. बरिहा (कार्यक्रम अधिकारी-सामान्य इकाई), प्राची गुप्ता (कार्यक्रम अधिकारी-महिला इकाई), शब्या पटेल (विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र) एवं के.एस. पटेल (विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान) के संयुक्त मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लोगों को घर, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभिनय के जरिए पॉलिथीन के दुष्परिणाम, घरेलू कचरे के उचित प्रबंधन, हरे एवं नीले कूड़ेदान के उपयोग तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
नाटक का मंचन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक प्रभात सिंह सिदार, नम्रता कश्यप, दामिनी बाघ, नीतू बरिहा, शोभित भाई, पंकज पटेल, टेकचंद यादव एवं समीर गहिर ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनसामान्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पी. बाघ ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राची गुप्ता ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



