Saraipali

बम्हनी में छलका नुआखाई मिलन समारोह का उत्साह

आयुष साहू 9926141516

43 विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, परंपरा-प्रतिभा और सामाजिक सद्भाव का दिखा संगम

सरायपाली। बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज, संभाग रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आरंगी शाखा सभा के अंतर्गत ग्राम बम्हनी में पारंपरिक नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सरायपाली, बसना, पिथौरा, रायपुर सहित विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शिक्षा, चिकित्सा, खेल, प्रशासन, सामाजिक सेवा, कृषि, व्यापार, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 43 विशिष्ट प्रतिभाओं एवं समाजजनों का सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विजयपुर, ओडिशा के विधायक सनत कुमार गड़तिया थे। अध्यक्षता कुल कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में संरक्षक हरिचरण प्रधान एवं व्यासदेव भोई, महामंत्री मथामणी बढ़ाई, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई, पदमपुर ओडिशा से जोगेंद्र भोई, सोनपुर जिलाध्यक्ष मुरली विस्वाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संगीता गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण भोई सहित विभिन्न अंचलों एवं शाखा सभाओं के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित रहे।

मां रामचंडी की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ मां रामचंडी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद हाईस्कूल पथरला की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। शाखा सभा आरंगी के सभापति हजारुलाल प्रधान, उपसभापति हृदयानंद प्रधान, सचिव शिशुपाल प्रधान, सहसचिव नीलमणी बारीक एवं कोषाध्यक्ष मथामणी प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया।

बसना आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान एवं संभागीय महामंत्री मथामणी बढ़ाई ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि सनत कुमार गड़तिया ने कहा कि पश्चिम ओडिशा और इस क्षेत्र का इतिहास तथा कला-संस्कृति काफी हद तक एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कोलता समाज को परिश्रमी एवं आर्थिक रूप से समृद्ध समाज बताते हुए कहा कि समाज ने गांव बसाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा करने में भी योगदान दिया है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में गिरधारी साहू ने कहा कि बम्हनी में आयोजित यह 23वां नुआखाई मिलन समारोह सामाजिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने वाली परंपरा है। प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा।

समारोह को संरक्षक हरिचरण प्रधान, संगीता गुप्ता, मुरली विस्वाल, प्रेमलता भोई सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्मानित

समारोह में दसवीं बोर्ड टॉपर परीरानी प्रधान, रेणुका प्रधान, सिद्धिमयी साहू, टिशा साहू, दसवीं सीबीएसई टॉपर अन्वेषा प्रधान, कोमल बारिक, 12वीं बोर्ड की गीतिका प्रधान एवं मीनाक्षी प्रधान, केंद्रीय बोर्ड की नेहा साहू एवं हर्षा प्रधान, नीट उत्तीर्ण मयंक साहू, योगेंद्र बारीक एवं आकाश प्रधान, पीएससी चयनित हितेश कुमार भोई, विश्वविद्यालय टॉपर रेणुका बारिक, बनिता प्रधान एवं अंकिता भोई, पीएचडी धारक डॉ. अंकित भोई एवं डॉ. उमाकांत प्रधान को सम्मानित किया गया।

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों वेदांत प्रधान, अभिनव साहू, उपेंद्र प्रधान, इशिका साहू, वंशिका भोई, श्रीकांत भोई, नीतू प्रधान एवं अनन्या प्रधान का भी सम्मान किया गया।

इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षक कमलेश साहू, कृषक डोलामणी साहू, व्यापारी प्रदीप साहू, युवा सामाजिक कार्यकर्ता कविराज साहू, पर्यावरणविद् सुवर्धन प्रधान, मैकेनिक सुरेश साहू, महिला कार्यकर्ता पुष्पांजलि प्रधान, सभापति सुरेंद्र साहू, चिकित्सक डॉ. प्रदीप विशाल, वादक अखिलेश प्रधान, गायक विजय प्रधान, पुलिस सेवा से प्रसन्न स्वाईं, सैनिक विनोद स्वाईं, सामाजिक कार्यकर्ता बृजभानु साहू, कर्मचारी नयन कुमार प्रधान, उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम बारिक, उत्कृष्ट गायक तेज कुमार प्रधान तथा उत्कृष्ट संयुक्त परिवार के लिए लखन लाल प्रधान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आरंगी शाखा सभा के विशिष्टजनों का भी सम्मान किया गया।

बुजुर्गों के चरणों में झुके सिर, भावुक हुआ माहौल

समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब समाज के लोगों ने वरिष्ठजनों के समक्ष मुड़िया मारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नई पीढ़ी द्वारा सामाजिक परंपरा के इस आत्मीय निर्वहन से वातावरण भावुक हो गया। इसके बाद सभी समाजजनों ने सामूहिक भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह के सफल आयोजन के लिए कुल कार्यकारिणी सभा ने शाखा सभा आरंगी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान

आयोजन को सफल बनाने में सरायपाली आंचलिक उपाध्यक्ष जयंत बारीक, सचिव भूपेंद्र भोई, रामचंडी सेवा समिति अध्यक्ष रामलाल साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ से सूर्यकांत बारीक, अशोक साहू, अश्विनी बारीक, महेश नायक तथा महिला प्रकोष्ठ से मीना साहू, सुजाता साहू, अलका साहू एवं पद्मिनी भोई सहित बसना आंचलिक पदाधिकारियों और आरंगी शाखा सभा के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरंगी शाखा सभा से संतलाल प्रधान जाड़ामुड़ा, हेमकुमार गड़तिया पथरला, उमेश कुमार प्रधान बम्हनी, सुभाष कुमार साहू युवा प्रकोष्ठ, लखेश्वर भोई झारमुड़ा, दिनेश प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, पिताम्बर प्रधान, सुरेश बारिक, बोधराम बम्हनी, अशोक प्रधान खम्हन, अलेख प्रधान पथरला, वीरेन्द्र कुमार प्रधान ताला, जयदेव प्रधान आरंगी, सौदामिनी प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव ललित साहू ने किया तथा आभार शिशुपाल प्रधान ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button