Basna

बसना में बच्चों के बेहतर विकास और पुनर्वास के लिए शुरू हुआ ‘संबल’ सेंटर

आयुष साहू 9926141516

बसना। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं विकासात्मक सुधार के लिए संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की सुविधा बसना में उपलब्ध कराई गई है। यह सेंटर अग्रवाल नर्सिंग होम, पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना में संचालित है।

संबल सेंटर में बच्चों की विभिन्न विकासात्मक एवं न्यूरो संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा उपचार एवं थेरेपी की सुविधा दी जा रही है। सेंटर में डॉ. अंजली देवांगन एवं डॉ. देवेंद्र पटेल (फिजियोथेरेपिस्ट) सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

सेंटर में सेरेब्रल पाल्सी (CP), ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, डेवलपमेंटल डिले, ADHD, लर्निंग डिसेबिलिटी, स्पीच एवं कम्युनिकेशन संबंधी समस्याएं, न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर तथा मांसपेशियों की कमजोरी एवं चलने-फिरने में दिक्कत वाले बच्चों के लिए उपचार उपलब्ध है। जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए सेवाएं दी जा रही हैं।

यहां न्यूरो डेवलपमेंट थेरेपी, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, सेंसेरी इंटीग्रेशन थेरेपी, प्ले थेरेपी, लर्निंग सपोर्ट, व्यक्तिगत थेरेपी प्लान तथा माता-पिता की ट्रेनिंग एवं होम प्रोग्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सेंटर प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक बच्चे की आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत थेरेपी प्लान तैयार कर नियमित प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। उद्देश्य बच्चों में बेहतर विकास, स्वतंत्रता और दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

पता: पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना, महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क: 84618-11000, 77730-86100, 80872-72710

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button