Basna

संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम में रक्त संबंधी विकारों एवं रक्त कैंसर विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी आज

आयुष साहू 9926141516

बसना/महासमुंद। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में आज 6 सितंबर 2026 को रक्त संबंधी विकारों एवं रक्त कैंसर के विशेषज्ञ डॉ.   अदम्य गुप्ता की विशेष ओपीडी आयोजित की जा रही है।

यह विशेष परामर्श शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में उपलब्ध रहेगा। इस दौरान मरीजों को रक्त से जुड़ी गंभीर बीमारियों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी।

विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा खून की कमी, बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, WBC की कमी, सिकलिंग, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर जैसे AML और CML सहित विभिन्न रक्त विकारों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

डॉ. अदम्य गुप्ता एमडी मेडिसिन एवं डीएम क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट हैं तथा बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं CAR-T विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं प्रदान करते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि रक्त संबंधी गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीज इस विशेष ओपीडी का लाभ उठाएं।

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क: 7770868473, 7773086100, 8461811000

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button