अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना में 24 घंटे ICU और इमरजेंसी सेवा उपलब्ध
आयुष साहू 9926141516

अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटर सपोर्ट और अनुभवी चिकित्सकों की टीम से गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
बसना, महासमुंद। गंभीर बीमारी, सड़क दुर्घटना या अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24×7 आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) एवं इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है। अस्पताल में गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आईसीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटर सपोर्ट और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 24 घंटे लैब एवं डायग्नोस्टिक सुविधा, एंबुलेंस सेवा तथा मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था भी है।
क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम
अस्पताल में क्रिटिकल केयर एवं संबंधित चिकित्सा सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं दे रही है। इसमें डॉ. उदय राठी (डीएनबी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. फैजान (डीएनबी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. मीतल (एमडी, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर) तथा डॉ. श्री रजनी (एमडी, चेस्ट फिजिशियन) शामिल हैं।
आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध
अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है। इससे पात्र मरीजों को योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार उपचार का लाभ मिल सकता है।
अस्पताल बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है। अपॉइंटमेंट एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।



