Saraipali

नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह की तैयारी तेज, 25 अक्टूबर को सिरपुर में जुटेंगे समाजजन

आयुष साहू 9926141516

75 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान, 21 अक्टूबर तक सूची जमा करने के निर्देश

सरायपाली। मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, विकासखंड सरायपाली द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

समाज की ओर से परिक्षेत्र छुईपाली, पोड़ागढ़ एवं देवलभाठा के समस्त सामाजिक सचिवों से निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक जानकारी एवं सूचियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है, ताकि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का चयन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विद्यार्थियों की अंकसूची की छायाप्रति के साथ सूची 21 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक सचिव के पास जमा करनी होगी।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा चयन

समाज के वरिष्ठजनों के साथ व्यापार, कृषि, दुग्ध व्यवसाय, गायन (गाहाक) एवं वादन (बाहाक) सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परिक्षेत्र से संबंधित विधाओं में एक-एक योग्य व्यक्ति का चयन कर निर्धारित प्रारूप में नाम, विधा एवं परिक्षेत्र का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए परिक्षेत्र के सामाजिक सचिवों से छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी भी संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

25 अक्टूबर को सिरपुर में होगा आयोजन

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, विकासखंड सरायपाली का नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आदर्श गोठान, सिरपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, वरिष्ठजनों के योगदान को सम्मान देने तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है। सम्मान के लिए आवश्यक सूचियां जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button