Basna

बसना में 25 सितंबर को लगेगा यूरोलॉजी कैंप

आयुष साहू 9926141516

मूत्र एवं पथरी जांच के साथ यूरो सर्जन देंगे परामर्श, जांच शुल्क ₹70

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में मूत्र एवं पथरी से संबंधित समस्याओं की जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं ऑपरेशन संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।

कैंप में डॉ. योगेश बरापात्रे (MBBS, MS, MCh), यूरो सर्जन मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल के अनुसार कैंप में किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण व मूत्र नली की सिकुड़न सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर तथा पेशाब रुक-रुककर आने, लीक होने या खून आने जैसी समस्याओं के उपचार की जानकारी भी दी जाएगी।

पोस्टर के अनुसार जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है। अस्पताल में बीपीएल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक छूट का भी उल्लेख है।

अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 24 सितंबर को भर्ती होने तथा अग्रिम पंजीयन अनिवार्य होने की जानकारी दी है।

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में कैंप के लिए संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 जारी किए गए हैं।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button