Basna

बसना में 30 अक्टूबर को लगेगा यूरोलॉजी कैंप, मूत्र एवं पथरी रोगों की जांच और उपचार की मिलेगी सुविधा

आयुष साहू 9926141546

अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. योगेश बारापात्रे देंगे परामर्श, जांच शुल्क मात्र 700 रुपये

बसना। क्षेत्र के मरीजों को मूत्र रोग, किडनी की पथरी एवं प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर शाम 5 बजे से शुरू होगा। इसमें यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों को परामर्श देंगे तथा आवश्यकतानुसार जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

शिविर में किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं का इलाज, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष के संक्रमण और मूत्र नली में सिकुड़न जैसी समस्याओं के संबंध में परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर, पेशाब रुक-रुककर आने, पेशाब में लीकेज अथवा खून आने जैसी समस्याओं के उपचार के लिए भी मरीज विशेषज्ञ से सलाह ले सकेंगे। बच्चों से संबंधित यूरोलॉजी तथा आपातकालीन यूरोलॉजी सेवाओं के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जांच शुल्क 700 रुपये निर्धारित

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये रखा गया है। बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी संबंधी ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है। मरीजों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट एवं उपचार से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि चिकित्सक को बीमारी की स्थिति समझने में सुविधा हो।

अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 29 अक्टूबर 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। शिविर से बसना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ यूरोलॉजी परामर्श का लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्थान एवं संपर्क: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

संपर्क नंबर: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button