वार्ड नंबर 11 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’

*संगम सेवा समिति के कार्यालय में हुआ कार्यक्रम का प्रसारण, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति*
**सरायपाली।** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण वार्ड नंबर 11 स्थित संगम सेवा समिति के कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र विपिन उबोवेजा, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, एल्डरमैन मनोज आदित्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह आहूजा, अख्तर मेमन, भूपेश सलूजा एवं प्रकाश हमदेव विशेष रूप से शामिल हुए।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के नागरिकों से संवाद करते हैं तथा समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनभागीदारी, जनसेवा और प्रेरणादायी कार्यों को साझा करते हैं। कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनने का यह आयोजन आपसी संवाद, संगठनात्मक सहभागिता और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक पहल रहा।



