नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 26 अक्टूबर को लगेगा विशेष USG कैंप, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच
आयुष साहू 9926141516

अन्य सभी प्रकार की सोनोग्राफी जांच पर मिलेगी 50 प्रतिशत की विशेष छूट, पूर्व पंजीयन के लिए अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए संपर्क नंबर
सरायपाली। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा सरायपाली में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को विशेष अल्ट्रासाउंड (USG) कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं अन्य प्रकार की सोनोग्राफी जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शिविर में गर्भावस्था संबंधी अल्ट्रासाउंड जांच के अलावा एब्डोमेन USG, पेल्विक USG, थायराइड USG, ब्रेस्ट USG तथा MSK USG सहित विभिन्न प्रकार की सोनोग्राफी जांच पर छूट का लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को आवश्यक जांच सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पूर्व पंजीयन कराने की अपील
अस्पताल प्रबंधन ने शिविर का लाभ लेने के इच्छुक मरीजों से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि जांच के दौरान सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9244284383 और 7828455311 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह विशेष शिविर सरायपाली एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए रियायती दरों पर सोनोग्राफी जांच कराने का अवसर प्रदान करेगा। गर्भवती महिलाएं तथा अन्य जरूरतमंद मरीज निर्धारित तिथि पर अस्पताल पहुंचकर शिविर की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
स्थान: नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सरायपाली।
दिनाक: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026।
संपर्क: 9244284383, 7828455311।



