बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में आज नेत्र जांच एवं उपचार शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
आयुष साहू 9926141516

डॉ. देवेश अग्रवाल करेंगे आंखों की जांच, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, ड्राई आई सहित विभिन्न नेत्र रोगों की मिलेगी जांच एवं उपचार सुविधा
बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को नेत्र संबंधी समस्त जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको तथा ऑकुलोप्लास्टी सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर के दौरान आंखों के पर्दे की जांच, आंखों की पुतली की जांच, ड्राई आई, आंखों में एलर्जी, कम दिखाई देने की समस्या, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (कालाबिंद), तिरछी आंख (भेंगापन) सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उचित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में आयुष्मान कार्ड, टीपीए, इंश्योरेंस, सीजीएचएस एवं सीएसपीडीएल के माध्यम से नियमानुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आंखों की समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
यहां मिलेगी सुविधा: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
संपर्क: 91312 76828, 77730 86100।



