
बसना में 9 अगस्त को हृदय रोग विशेषज्ञ का निःशुल्क परामर्श शिवि
बसना। हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए 9 अगस्त 2026 (रविवार) को बसना में हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक श्री गोविंद हॉस्पिटल, कन्या शाला के पास, मेन रोड, बसना (महासमुंद) में आयोजित होगा।
शिविर में रायपुर के श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जोगेश विशनदासानी (MD, DM – Interventional Cardiologist) मरीजों का परामर्श देंगे।
शिविर में सीने में दर्द, भारीपन या दबाव, घबराहट, सांस फूलना, शारीरिक कार्य करने पर सांस तेज चलना, असामान्य धड़कन, चक्कर या बेहोशी जैसी हृदय संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।
विशेषज्ञ द्वारा आवश्यकतानुसार एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, इकोकार्डियोग्राफी, पेसमेकर, आईसीडी, डिवाइस क्लोजर एवं एब्लेशन जैसी आधुनिक हृदय उपचार सेवाओं के संबंध में भी जानकारी एवं सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 7987338783 एवं 7773000947 पर संपर्क किया जा सकता है।