Saraipali

अग्रवाल नर्सिंग होम में 27 सितंबर को नाक, कान एवं गला रोगों का विशेष शिविर

आयुष साहू 9926141516

लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से जांच और ऑपरेशन की सुविधा, विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी देंगे सेवाएं

बसना, 25 सितंबर। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 27 सितंबर 2026 को नाक, कान एवं गला (ENT) रोगों से संबंधित विशेष चिकित्सा एवं ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में एमएस (ENT) एवं नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी मरीजों की जांच करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस दौरान लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी का तिरछापन, हैपिकोसिस्टाइटिस (आंसू नली का संक्रमण), थायराइड, घेंघा रोग (Goiter), कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना तथा नाक, कान एवं गले के कैंसर सहित मुंह एवं जीभ से संबंधित रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा।

विशेष रूप से सुनने की जांच और कान की सुनने की मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के अनुसार लेजर तकनीक से कम दर्द व कम रक्तस्राव तथा एंडोस्कोपी पद्धति से सटीक जांच और सुरक्षित ऑपरेशन की सुविधा मिलने की बात कही गई है।

शिविर में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध बताई गई है। इच्छुक मरीजों को ऑपरेशन के लिए 26 सितंबर तक अस्पताल पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।

शिविर 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद में आयोजित इस शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button