Saraipali

सेवा कार्यों से दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश, एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान व पौधरोपण

आयुष साहू 9926141516

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, श्रमदान और पौधरोपण के माध्यम से सेवा भावना का परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

प्राचार्य निमंकर पटेल ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी शिव प्रसाद पटेल ने स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर व्याख्याता पुनीत लाल चौधरी, सीता सिंह, जयदेव साहू, राजेश कुमार पंडा, देवराज पाणिग्राही, एकता शर्मा, भूपेंद्र कुमार खूंटे, अंगद कुमार अजगर एवं केदार पटेल सहित छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button