

बसना/महासमुंद। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।
कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन व नपुंसकता, मूत्राशय संक्रमण, मूत्र नली का सिकुड़ना, किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस कैंसर, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब का रिसाव, पेशाब में खून आना तथा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी से संबंधित रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच शुल्क मात्र ₹700 निर्धारित किया गया है। साथ ही बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों से अपील की गई है कि वे अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 30 जुलाई तक अस्पताल में भर्ती हो जाएं। कैंप के दौरान सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कैंप में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।



