Saraipali

विश्व ओजोन दिवस पर प्राणिशास्त्र विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली, 16 सितंबर 2026। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली के प्राणिशास्त्र विभाग में 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई, प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष खीरसागर पटेल, सहायक प्राध्यापक माधुरी साहू, सहायक प्राध्यापक रोशन चौहान, लैब टेक्नीशियन ललिता चौधरी एवं प्रयोगशाला परिचायक रोहन भोई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा ओजोन परत को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

प्राणिशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं जागरूकतापूर्ण रहा।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button