
बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार ऑपरेशन संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कैंप में मूत्र एवं पथरी की जांच, किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता संबंधी उपचार, मूत्रकोष के संक्रमण एवं मूत्र नली की सिकुड़न सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर, पेशाब में रुक-रुक कर आना, लीक होना या खून आने जैसी समस्याओं के संबंध में भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में पीडियाट्रिक यूरोलॉजी तथा इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाओं के संबंध में भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा। सिटी स्कैन द्वारा पथरी की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
अस्पताल द्वारा बताया गया है कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 13 अगस्त को भर्ती हो सकते हैं। इसके लिए अग्रिम पंजीयन आवश्यक है। साथ ही प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस सुविधा आईसीयू बैकअप के साथ उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
यूरोलॉजी कैंप एवं पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।



