Saraipali

शासकीय हाई स्कूल केंदूढार में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केंदूढार में अध्ययनरत कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रकाश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी, केंदूढार सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री रोहित कुमार साहू, पंच श्रीमती अनीता चौहान एवं नीलाबाई डड़सेना सहित विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार साहू, व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप, गीता रॉय, भानुमति साहू एवं डमरुधर रौतिया उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की बालिकाओं को साइकिल प्रदान की जाती है। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा देने के साथ उनकी शिक्षा की राह को भी आसान बनाती है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रकाश पटेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के कारण बेटियों के विद्यालयों में नामांकन और ठहराव में वृद्धि हुई है। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन की सुविधा मिलती है तथा वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई जारी रख पाती हैं।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button