Basna

बसना में न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी की आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध

आयुष साहू 9926141516

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब दिमाग, नसों और रीढ़ से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लिए आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल में लगातार सिरदर्द या माइग्रेन, चक्कर एवं बेहोशी, स्ट्रोक (लकवा), मिर्गी एवं दौरे, हाथ-पैरों में झनझनाहट व कमजोरी, रीढ़ में दर्द एवं स्लिप डिस्क, नसों का दर्द, पार्किंसन, याददाश्त कमजोर होना, डिमेंशिया, ब्रेन ट्यूमर, नस दबना तथा मांसपेशियों की कमजोरी जैसी समस्याओं का उपचार किया जाता है।

न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) अस्पताल में उपलब्ध हैं। इसके अलावा विजिटिंग डॉक्टर के रूप में डॉ. अर्पित अग्रवाल (DM Neuro – AIIMS, Delhi) एवं डॉ. पंकज शाह (DNB Neuro) की सेवाएं भी उपलब्ध बताई गई हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्चों में मिर्गी एवं सेरेब्रल पाल्सी के उपचार के साथ उन्नत जांच, उपचार एवं आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल में आयुष्मान एवं CGHS की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

मरीजों की सुविधा के लिए 24/7 न्यूरो एक्सपर्ट उपलब्धता का भी उल्लेख किया गया है। उपचार एवं अपॉइंटमेंट के लिए 8461811000 एवं 7773086100 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button