नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। चिवराकुटा, सिंघोड़ा स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई है। अस्पताल में इन आधुनिक जांचों के माध्यम से पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की जाती है।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, एंडोस्कोपी के माध्यम से भोजन नली, पेट तथा छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की जांच की जाती है, जबकि कोलोनोस्कोपी से बड़ी आंत (कोलन) और मलाशय (रेक्टम) की जांच की जाती है।
लंबे समय से पेट दर्द या पेट में भारीपन, बार-बार एसिडिटी एवं गैस, निगलने में परेशानी, लगातार कब्ज या बार-बार दस्त, मल में खून आना, अचानक वजन कम होना अथवा एनीमिया का कारण स्पष्ट न होने जैसी स्थितियों में चिकित्सकीय परामर्श के बाद इन जांचों की आवश्यकता पड़ सकती है। 45 वर्ष से अधिक आयु में कोलोरेक्टल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए भी चिकित्सक की सलाह ली जा सकती है।
अस्पताल में डॉ. जे. पी. बर्मन, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, द्वारा विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच की रिपोर्ट भी शीघ्र उपलब्ध कराने की सुविधा है।
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
📍 चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)
📞 87709 03234, 94241 84383



