Saraipali

प्रतिभा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

बालसी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा देशभर में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत 10 करोड़ युवाओं को जोड़कर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत बालसी स्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख ब्रह्मकुमारी अहल्या बेन, सहायिका भुवनेश्वरी बेन, प्रमोद भाई एवं दीन दयाल भाई मुख्य सेवाधारी के रूप में शामिल हुए। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य नरहरि पटनायक, उप-प्राचार्य नासिर खान, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ टीम ने नशामुक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

बताया गया कि राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान 16 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के 10 करोड़ युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button