19 सितंबर को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में लगेगा नेत्र जांच शिविर
आयुष साहू 9926141516

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 19 सितंबर 2026 को नेत्र रोग विभाग द्वारा विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।
शिविर में डॉ. मोनीष सक्सेना (MBBS, MS, FMRF, चेन्नई), अरविंदो नेत्रालय, रायपुर अपनी सेवाएं देंगे। जांच शिविर का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है।
शिविर में मोतियाबिंद, कालामोतिया/कांचबिंदु (ग्लूकोमा), हृदोष/रिफ्रेक्टिव सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात एवं बच्चों की ROP Screening, आंखों का रेटिना संबंधी परीक्षण, आंखों में सूखापन, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस संबंधी जांच सहित विभिन्न नेत्र समस्याओं की जांच की जाएगी।
इसके अलावा कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच एवं चश्मे का नंबर भी जांचा जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 19 सितंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से
संपर्क: 9303623130, 9039645760, 7773086100



