
सरायपाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिले की सभी विधानसभाओं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सरायपाली में भी रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए कुल 25 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी जीवन की नई उम्मीद मिलती है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने भी रक्तदान कर सेवा भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और रक्तदान मानवता की सेवा का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में राजेंद्र नायक, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड, विदित धनानिया, नेपाल बीसी, शिवा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



