Saraipali

सरायपाली में मुतवल्ली चुनाव का परिणाम घोषित, अब्दुल नईम लखानी निर्वाचित

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। सुन्नी मुस्लिम जमात सरायपाली के मुतवल्ली पद के लिए रविवार, 27 सितंबर 2026 को हुए चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित किया गया। चुनाव में अब्दुल नईम लखानी ने 231 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख नकीब को 123 मत मिले, जबकि अब्दुल नईम लखानी को 231 मत प्राप्त हुए।

प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी मतगणना पत्रक के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद पालिका परिसर, उदियापारा रोड स्थित मस्जिद के पास बनाए गए मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती शुरू की गई।

चुनाव में कुल 589 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 586 मत वैध पाए गए और 3 मत निरस्त किए गए। प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे—अब्दुल नईम लखानी 231, शेख नकीब 123, नूर मोहम्मद 105, मोहम्मद शाहिद 87 और मोहम्मद जमील 40 मत।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने नवनिर्वाचित मुतवल्ली को बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया प्राधिकृत अधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई।

मुतवल्ली पद के लिए हुए इस चुनाव को सुन्नी मुस्लिम जमात सरायपाली के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्वाचन के बाद वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन एवं समाज से जुड़े विकास कार्यों को लेकर नई जिम्मेदारियां सामने रहेंगी। नवनिर्वाचित मुतवल्ली अब्दुल नईम लखानी ने सभी मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

 

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button