Saraipali

पेट, आंत और लिवर रोगों की जांच व इलाज के लिए 3 अक्टूबर को उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

आयुष साहू 9926141516

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना  बसना में पेट, आंत एवं लिवर से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार के लिए 3 अक्टूबर 2026 को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में डॉ. साकेत अग्रवाल (MD, DNB Gastroenterology), कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट एवं एंडोस्कोपिस्ट मरीजों की जांच करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पेट में छाले एवं घाव (अल्सर), आमाशय एवं अग्नाशय की बीमारियां, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट व आंत के कैंसर एवं टीबी, लिवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, छोटी-बड़ी आंत की समस्याएं, फंगल इंफेक्शन, पीलिया एवं हेपेटाइटिस सहित पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विशेष रूप से अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। मरीजों को जांच के लिए अग्रिम पंजीयन कराना अनिवार्य होगा तथा पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है।

03 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से मरीज चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। जांच फीस 700 रुपये निर्धारित की गई है। यह सुविधा अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में उपलब्ध रहेगी।

संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100.

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button