सरायपाली में न्यूरो विशेषज्ञ की विशेष चिकित्सा सुविधा, 1 अक्टूबर को होगी मरीजों की जांच
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली में न्यूरो विशेषज्ञ की विशेष चिकित्सा सुविधा, 1 अक्टूबर को होगी मरीजों की जां
ब्रेन व नसों से जुड़ी समस्याओं की होगी जांच एवं परामर्श, न्यूरोसर्जन डॉ. वैभव धवली देंगे चिकित्सकीय सलाह
सरायपाली। ब्रेन और नसों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए सरायपाली में विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। अग्रवाल नर्सिंग होम की ओर से 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली MBBS, MS, MCh (Neurosurgery) के साथ मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त हैं। शिविर के दौरान ब्रेन, नसों एवं रीढ़ की हड्डी से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
अग्रवाल नर्सिंग होम के अनुसार विशेषज्ञ की सुविधा 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने ब्रेन, नसों अथवा स्पाइन से संबंधित परेशानी वाले मरीजों से समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की है।
पोस्टर के अनुसार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। चिकित्सा सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। संपर्क के लिए 9303623130, 7773086100 एवं 9174353566 नंबर जारी किए गए हैं।



