सरायपाली-बसरना में 6 अक्टूबर को किडनी रोग विशेषज्ञ की विशेष चिकित्सा सेवा
आयुष साहू 9926141516

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग के अंतर्गत 6 अक्टूबर 2026 को किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श देंगे। शिविर का समय दोपहर 2 बजे से निर्धारित किया गया है।
डॉ. रवि धर MBBS, MD (Internal Medicine), DrNB (Nephrology) हैं और किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) के रूप में सेवाएं देंगे। अस्पताल में सभी प्रकार के किडनी रोग एवं पथरी की समस्या का उपचार एवं सर्जरी तथा प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल के अनुसार डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, मूत्रमार्ग संक्रमण व पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, एक्यूट एवं क्रॉनिक किडनी डिजीज, पेशाब संबंधी शिकायतें, खून की कमी व कमजोरी तथा पैरों में सूजन जैसी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श लिया जा सकता है।
अस्पताल में 8 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से पीड़ित लोगों से समय रहते किडनी की जांच कराने की अपील की है।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)। संपर्क: 7773086100, 8461811000, 7770868473.



