Saraipali

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायपाली में आधार अपडेट शिविर, 60 हितग्राहियों को मिली सुविधा

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली, 5 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आधार विभाग के मार्गदर्शन में नगर पालिका सरायपाली में आधार अपडेट एवं नए आधार पंजीयन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधार संबंधी सेवाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे। व्यवस्थाओं के तहत नगर पालिका एवं जनपद परिसर में कुल लगभग 60 हितग्राहियों को आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

हितग्राहियों की सुविधा को देखते हुए प्रारंभ में शिविर स्थल पर आधार की दो मशीनों की व्यवस्था की गई थी। बाद में बढ़ती जरूरत और अन्य हितग्राहियों की समस्याओं को देखते हुए एक मशीन जनपद परिसर में स्थानांतरित की गई, जबकि दूसरी मशीन शिविर स्थल पर रखकर आधार अपडेट एवं नए पंजीयन का कार्य जारी रखा गया।

शिविर स्थल पर विद्युत संबंधी व्यवधान के कारण लगभग 15 हितग्राहियों को ही आधार संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सका। वहीं जनपद परिसर में लगभग 45 हितग्राहियों के आधार अपडेट एवं अन्य आवश्यक सेवाएं पूरी की गईं। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल लगभग 60 हितग्राहियों को सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान तकनीकी कारणों से आधार अपडेट के कुछ आवेदन रिजेक्ट होने के मामले भी सामने आए। ऐसे प्रकरणों को जिला कार्यालय के व्हाट्सऐप माध्यम से संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में भेजा गया तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इससे हितग्राहियों को आधार संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में राहत मिली।

शिविर में आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक आधार सेवाओं की सुविधा दी गई। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों से हितग्राहियों में संतोष और खुशी देखने को मिली।

शिविर को सफल बनाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आधार गाइड टीम की ओर से जिला EDM भूपेंद्र, जिला कोऑर्डिनेटर मूलचंद निषाद तथा आधार ऑपरेटर हेमंत पटेल, यूगल किशोर, अनु यादव एवं सुनील चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button