Saraipali

बलौदा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शाल-श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, महासमुंद के तत्वावधान में विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत बलौदा में वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन परिवार एवं समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। ऐसे वरिष्ठजनों का हमारे बीच होना गौरव और उपलब्धि की बात है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बलौदा की सरपंच श्रीमती सरस्वती सेठ, उपसरपंच श्री सरोज सेठ, पंचायत सचिव श्री सुनील साहू सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक आशीष डड़सेना ने किया।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button