Sankra

गौ माता की सेवा एवं रक्षा के लिए कमलेश डड़सेना सम्मानित

आयुष साहू 9926141546

भाजयुमो जिला मंत्री कमलेश डड़सेना के सेवा कार्यों की सराहना, सम्मान से गौ माता के संरक्षण के लिए मिला नई ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प

सांकरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल सांकरा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन समरसता भवन सांकरा में किया गया। बैठक में गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद के जिला मंत्री कमलेश डड़सेना को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी जयंती भाई पटेल, मंडल प्रभारी दुबेलाल साहू, सहप्रभारी सुशीलकांती पटेल एवं मंडल अध्यक्ष हलधर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ सेवा कार्यों के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा गया।

गौ माता की सेवा एवं रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए मिले सम्मान पर कमलेश डड़सेना ने सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने गौ माता की रक्षा और सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

इस सम्मान को गौ सेवा के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button